gnews राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुए वाराणसी के अंकुर सिंह, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल की छठी रैंक - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुए वाराणसी के अंकुर सिंह, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल की छठी रैंक

वाराणसी के राष्ट्रीय पिस्टल शूटर अंकुर सिंह ने 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलनकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में छठी रैंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन
23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंकुर सिंह ने अपने सटीक निशाने और बेहतर प्रदर्शन के दम पर शीर्ष छह खिलाड़ियों में जगह बनाई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन  
अंकुर सिंह लगातार चार बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन और वाराणसी जिला राइफल क्लब से जुड़े अंकुर निशानेबाजी के क्षेत्र में लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
अंकुर सिंह का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम के चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा कि शूटिंग उनके लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और समर्पण का प्रतीक है। निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।


उन्होंने कहा कि उनका सपना वाराणसी और उत्तर प्रदेश के साथ ही देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।


अंकुर सिंह की इस उपलब्धि से वाराणसी के खेल जगत में खुशी का माहौल है। छठी रैंक के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।