ज्ञानवापी में जुमे की नमाज संपन्न, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पाठ के आदेश के बाद जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में मुस्लिमों की काफी भीड़ उमड़ी रही। केवल ज्ञानवापी ही नहीं, बल्कि शहर के कई मस्जिदों में जुमे की नमाज पर भीड़ रही। हालात यह थे कि ज्ञानवापी और आसपास की सड़कों पर पांव रखने की भी जगह नहीं बची थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस काफी एक्टिव है पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। ड्रोन से पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी हुई है।
पुलिस के ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भी ज्ञानवापी के आसपास मोर्चा संभाला रहा। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ की अनुमति से मुसलमानों में रोष है।
Varanasi, UP | JCP K Ejilearassane says "The situation is very normal. It is a routine process. It is a Friday and namaz takes place on this day. Whenever the number of people (at the mosque) exceeds, we divert them to other nearby mosques." pic.twitter.com/KIX39WXV56
फैसले के विरोध में मुसलमान जुमा के दिन अपना कारोबार बंद रखकर जुमा की नमाज़ से असर की नमाज़ तक दुआख्वानी करें।
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के महासचिव एवं जामे मस्जिद ज्ञानवापी के इमाम मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने पत्र जारी कर सभी दुकानें, कारखाने, मुर्री, गद्दी और छोटे कारोबार बंद रखने की अपील की है। कौम के नाम जारी पत्र में कहा कि सन् 1993 तक मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ नहीं होता था। यह दावा सरासर बेबुनियाद और ग़लत है।


