gnews वाराणसी में BHU के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेपर पर लिखा - I Am Sorry; पुलिस जांच में जुटी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में BHU के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेपर पर लिखा - I Am Sorry; पुलिस जांच में जुटी

लंका थाना क्षेत्र स्थित सीर गोवर्धनपुर के योगधाम नगर कॉलोनी में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतक की पहचान अभिनंदन राज के रूप में हुई है, जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीए थर्ड ईयर में इकोनॉमिक्स का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बहन ने फोन किया, पर नहीं मिला जवाब

अभिनंदन सोमवार दोपहर से ही अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। जब उसकी बहन ने उसे फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे बहन को संदेह हुआ और उसने मकान मालिक को सूचना दी। 

विज्ञापन

मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

पढ़ाई को लेकर था चिंतित

मृतक की बहन, जो स्वयं बीएचयू में एमए की छात्रा है, ने बताया कि अभिनंदन पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित था। 

विज्ञापन

पुलिस को युवक के कमरे की तलाशी लेने पर एक कॉपी मिली, जिसमें उसने "I Am Sorry" लिखा था। लंका थाने के एसएचओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक पिछले चार-पांच दिनों से काफी तनाव में था और विश्वविद्यालय भी नहीं जा रहा था।

बिहार का रहने वाला था अभिनंदन

अभिनंदन बिहार के सुपौल जिले के सिमराही बाजार थाना राघोपुर का रहने वाला था। उसके पिता बिहार में ही नौकरी करते हैं। परिवार में उसकी पांच बहनें हैं और वह सबसे छोटा था।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पढ़ाई का दबाव माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।