महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: वाराणसी के कक्षा-8 तक के स्कूल 25 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेज
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि और महाकुंभ के पलट प्रवाह को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी एवं मान्यता प्राप्त सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में 25 फरवरी, 2025 तक पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि का अवकाश 26 फरवरी को रहेगा। इसके बाद 27 फरवरी से सभी विद्यालयों में भौतिक रूप से कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी उपस्थिति देंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान शिक्षक और शिक्षिकाएं स्कूल आते रहेंगे और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रशासन ने यह फैसला वाराणसी में महाशिवरात्रि और महाकुंभ के दौरान संभावित भीड़ और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए लिया है, ताकि छात्रों और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस निर्णय के बाद अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुनिश्चित करें और किसी भी दिशा-निर्देश के लिए स्कूल प्रशासन के संपर्क में बने रहें।



