gnews महाकुंभ की भीड़ ने रोकी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं, 15 फरवरी तक स्थगित - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

महाकुंभ की भीड़ ने रोकी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं, 15 फरवरी तक स्थगित

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने महाकुंभ के पलट प्रवाह और बनारस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाओं को 15 फरवरी तक स्थगित कर दिया है। इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव आनंद कुमार मौर्य ने दी। 

5 फरवरी तक स्थगित की गई थीं परीक्षाएं, अब 15 फरवरी तक स्थगित रहेंगी। महाकुंभ के कारण वाराणसी में रोजाना 20 लाख लोग आने से शहर में भारी भीड़ और सड़कों पर जाम लगने की स्थिति बन गई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की परीक्षा में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव (परीक्षा) आनंद कुमार मौर्य के अनुसार, महाकुंभ के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी जाम और भीड़ के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को यात्रा में भी परेशानी हो रही थी। छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन

इससे पहले 31 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक भी विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। अब 6 फरवरी से शुरू होने वाली विभिन्न परीक्षाओं को 15 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें राजनीति विज्ञान विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, हिन्दी और अन्य भारतीय भाषा विभाग की परीक्षाएं शामिल हैं।


VC डॉ. अनिल कुमार त्यागी के अनुसार, विश्वविद्यालय में अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। महाकुंभ के दौरान जाम और भारी भीड़ ने छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी दी, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।