gnews सारनाथ में दो महिलाओं ने माँ के लिए खाना ले जा रही बेटी को 'बेलना' से मारा, FIR - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सारनाथ में दो महिलाओं ने माँ के लिए खाना ले जा रही बेटी को 'बेलना' से मारा, FIR

सारनाथ थाना क्षेत्र की गणपति नगर कॉलोनी में 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक युवती को दो महिलाओं ने बुरी तरह से मारा-पीटा। पीड़िता अपनी अस्पताल में भर्ती माँ के लिए खाना लेकर जा रही थी।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता, दिनेश सिंह, निवासी गणपति नगर कॉलोनी, ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिज्ञा सिंह उस समय घर से खाना लेकर अस्पताल जा रही थी। 

आरोप है कि कॉलोनी में ही विपक्षी महिलाएं—1. अन्जु सिंह पत्नी अजय सिंह और 2. श्रेया सिंह पुत्री अजय सिंह—ने उनकी बेटी को रोककर बेलना से मारपीट की। इस हमले के दौरान प्रतिज्ञा सिंह को पूरे शरीर में चोटें आईं।

विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने युवती को भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल प्रतिज्ञा सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज किया गया।


सारनाथ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी