gnews वाराणसी में बैंक अकाउंट हैक कर 42.5 लाख की साइबर ठगी, ठगी के पैसों से खरीदी कार बरामद, 5 गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में बैंक अकाउंट हैक कर 42.5 लाख की साइबर ठगी, ठगी के पैसों से खरीदी कार बरामद, 5 गिरफ्तार


वाराणसी में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों को फोन पर फर्जी लिंक भेजकर बैंक अकाउंट हैक किया और खाते से करीब 42.5 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग लोगों को कॉल कर बैंक या अन्य संस्थान का कर्मचारी बनकर बात करते थे और उन्हें एक लिंक भेजते थे। जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करता, उसका बैंक अकाउंट हैक कर लिया जाता था और खाते से रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली जाती थी।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की लोकेशन झारखंड के धनबाद में मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई एक कार भी बरामद की है।



एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी फोन पर साझा न करें।

 विज्ञापन

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।