gnews पुलिस कमिश्नर को बता दीजिए… FIR वाला बनारस में घूम रहा है, गिरफ्तार कर लीजिए — संजय सिंह - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

पुलिस कमिश्नर को बता दीजिए… FIR वाला बनारस में घूम रहा है, गिरफ्तार कर लीजिए — संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मणिकर्णिका घाट से जुड़े मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद बनारस में मौजूद हैं और वाराणसी पुलिस कमिश्नर को बता दिया जाए कि जिस पर एफआईआर है, वह यहीं घूम रहा है, चाहें तो गिरफ्तार कर लें।

विज्ञापन 

संजय सिंह ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए कहा कि पप्पू यादव पिछले कई वर्षों से जनहित के कार्य कर रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

विज्ञापन 

मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं समझी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि “हम गड्ढे खोदेंगे और खुले छोड़ देंगे” जैसी बातें बीजेपी और मनोज तिवारी की क्रूर मानसिकता को दर्शाती हैं।

विज्ञापन 

आप सांसद के इस बयान के बाद वाराणसी की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और मणिकर्णिका मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है।