gnews प्रशासनिक कार्रवाई पर दालमंडी में उबाल, विरोध प्रदर्शन के दौरान आग लगाने की कोशिश - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

प्रशासनिक कार्रवाई पर दालमंडी में उबाल, विरोध प्रदर्शन के दौरान आग लगाने की कोशिश

दालमंडी क्षेत्र में चल रहे मकान ध्वस्तीकरण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच युवक ने टीन शेड के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस जला दी, जिससे मौके पर आग लग गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दालमंडी क्षेत्र में चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।