ट्रक बैक करते समय खलासी की कुचलकर मौत, चिरईगांव ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक हादसा
वाराणसी के चिरईगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना संदहा चिरईगांव ओवरब्रिज के नीचे सुबह करीब छह बजे हुई, जहां गिट्टी से लदा ट्रक बैक करते समय खलासी उसकी चपेट में आ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक सोनभद्र से गिट्टी लादकर संदहा की ओर आ रहा था।
![]() |
| विज्ञापन |
इसी दौरान चालक ने वाहन को पीछे किया, लेकिन पीछे खड़े खलासी पर ध्यान नहीं दे पाया। ट्रक की चपेट में आने से खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान परमेश्वर (30) पुत्र निवासी ग्राम पैडे, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर एवं चौकी प्रभारी चिरईगांव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| विज्ञापन |
साथ ही ट्रक मालिक को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


