अभय सिंह को क्लीन चिट पर भड़के धनंजय सिंह, बोले—“फैसला गलत, हाईकोर्ट जाएंगे” Video
24 साल पुराने फायरिंग मामले में अदालत द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर असहमति जताते हुए इसे “गलत” करार दिया और कहा कि वे इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
मीडिया से बातचीत में धनंजय सिंह ने कहा कि यह फैसला न्याय के
![]() |
| विज्ञापन |
अनुरूप नहीं है और उनकी लीगल टीम इस पूरे मामले का अध्ययन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही उच्च न्यायालय में अपील दायर की जाएगी और वे कानूनी लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे।
अभय सिंह को क्लीन चिट पर भड़के धनंजय सिंह, बोले—“फैसला गलत, हाईकोर्ट जाएंगे” #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/eICR6Zvfpv
— The Varanasi News (@thevaranasinews) April 16, 2026
उन्होंने इस दौरान गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह पर भी निशाना साधा। धनंजय सिंह ने कहा कि अभय सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और यह बात सार्वजनिक रूप से भी सामने रही है।
पूर्व सांसद ने यह भी संकेत दिया कि वे इस मामले में न्याय पाने के
![]() |
| विज्ञापन |
लिए हर संभव कानूनी विकल्प अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि सच सामने लाने के लिए वे अंत तक लड़ाई लड़ेंगे।
गौरतलब है कि इस बहुचर्चित मामले में हाल ही में अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है, जिसके बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि हाईकोर्ट में इस मामले की दिशा क्या रहती है।


