gnews वाराणसी के होटल वेस्ट इन में चली गोली, युवती घायल; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी के होटल वेस्ट इन में चली गोली, युवती घायल; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कैंट थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित होटल वेस्ट इन (West Inn) में 11 अप्रैल की दोपहर सरेराह गोली चलने से हड़कंप मच गया। होटल के एक कमरे में ठहरे युवक-युवती के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चली, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के अगले दिन, 12 अप्रैल को पुलिस प्रशासन 

विज्ञापन


ने आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सिंह हॉस्पिटल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक घायल युवती भर्ती हुई है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि थाना कैंट के अंतर्गत होटल 

विज्ञापन

वेस्ट इन में एक युवक और युवती साथ रह रहे थे। उनके बीच हुए विवाद के बाद गोली चली। युवती का इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। तहरीर मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

शुरुआत में स्थानीय पुलिस द्वारा घटना से इनकार करने की खबरें भी आईं थीं, लेकिन बाद में साक्ष्यों और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मामले की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य पहलुओं पर अपनी जांच केंद्रित कर रही है।