gnews बीएचयू में देर रात हिंसा: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जमकर पत्थरबाजी, कई घायल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बीएचयू में देर रात हिंसा: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जमकर पत्थरबाजी, कई घायल



Banaras Hindu University (बीएचयू) परिसर शनिवार देर शाम उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब बिरला ‘अ’ छात्रावास के बाहर छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पत्थरबाजी और हाथापाई हो गई। करीब एक घंटे तक चले इस बवाल में कई लोग घायल हो गए, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रावास में लगे आरओ की 

विज्ञापन

कम क्षमता को लेकर 15-20 छात्रों ने शाम के समय सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। छात्रों का कहना था कि पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को शांत कराने के लिए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने रात करीब 12:15 बजे धरनारत छात्रों को 75 बोतल पानी उपलब्ध कराया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।

आरोप है कि छात्रावास की ओर लौट रहे छात्रों में से कुछ ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मी भी लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए और छात्रों को 


विज्ञापन

खदेड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और हाथापाई शुरू हो गई।

इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, छात्रावास की छत पर मौजूद छात्रों ने हूटिंग भी की, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और थाना लंका की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 80 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।