gnews खबर का असर: नदेसर में मंदिर के सामने बना शौचालय ध्वस्त, दोपहर में चली बुलडोजर कार्रवाई - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

खबर का असर: नदेसर में मंदिर के सामने बना शौचालय ध्वस्त, दोपहर में चली बुलडोजर कार्रवाई


नदेसर स्थित मिंट हाउस चौराहे पर प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय और उससे फैल रही गंदगी को लेकर उठे मुद्दे पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। The Varanasi News की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद आज दोपहर मौके पर बुलडोजर चलाकर पूरे शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि मंदिर के ठीक सामने स्थित इस शौचालय से लगातार मल-मूत्र और गंदा पानी सड़क पर बहकर मंदिर की ओर पहुंच रहा था, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय 

विज्ञापन

लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर लोगों में लंबे समय से आक्रोश था और कई बार शिकायतें भी की गई थीं।

 

इस मुद्दे को लेकर कई राजनीतिक दलों ने भी आवाज उठाई, जिसके बाद मामला और गर्माया। खबर सामने आने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और दोपहर में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए शौचालय को पूरी तरह हटा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसे राहत भरा कदम बताते हुए कहा कि अब मंदिर के सामने फैली गंदगी से निजात मिलेगी और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में दर्शन करने का मौका मिलेगा।

मंदिर के पुजारी ने भी संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही 

विज्ञापन

समस्या का समाधान अब जाकर हुआ है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, लेकिन अब कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि व्यवस्था बेहतर होगी।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि जब जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया जाता है, तो उस पर प्रभाव पड़ता है। फिलहाल स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आगे भी इस स्थान पर स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहेगी, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।