gnews 27 अप्रैल को काशी में पीएम मोदी का संभावित दौरा, मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

27 अप्रैल को काशी में पीएम मोदी का संभावित दौरा, मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास


प्रधानमंत्री Narendra Modi 27 अप्रैल की देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह 28 अप्रैल को विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा तय किया जा रहा है। इस दौरान वह काशी से देश के साथ-साथ बंगाल को भी राजनीतिक संदेश दे सकते हैं।

पीएमओ की टीम ने गुरुवार को ऑनलाइन बैठक कर वाराणसी के 

विज्ञापन

समग्र विकास कार्यों की समीक्षा की। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार और शनिवार को भी महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। खासतौर पर सोशल सेक्टर की योजनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जिसके आधार पर कई नई परियोजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं सूची में शामिल होने की संभावना

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान 3000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास संभावित है। वाराणसी में इस समय लगभग 17,862 करोड़ रुपये की लागत से 127 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें से कई पूरी होने के करीब हैं।

लोकार्पण की संभावित परियोजनाओं में कज्जाकपुरा आरओबी, कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज, चंद्रावती क्षेत्र के विकास कार्य, यूपी कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ, भगवानपुर में 55 एमएलडी का 

विज्ञापन

एसटीपी, पांडेयपुर काली मंदिर से आजमगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, बीएचयू में सीसीयू और रामनगर में वृद्धाश्रम शामिल हैं।

वहीं शिलान्यास की सूची में नगर निगम का बहुप्रतीक्षित 97 करोड़ रुपये का भवन, लोहता में 274.31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी एसटीपी, 18 वार्डों में 259 करोड़ की सीवर व पेयजल परियोजना, करीब 1800 करोड़ रुपये की लागत से राजघाट पुल व रेलवे लाइन और कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल जैसी बड़ी योजनाएं शामिल हो सकती हैं।