संत साँई शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा सफलता का कीर्तिमान
वाराणसी के शिवराजनगर, मधुरगंज स्थित संत साँई शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज ने इस वर्ष परिषदीय बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। उचित मार्गदर्शन, प्रेमपूर्ण वातावरण में अध्यापन और छात्रों के निरंतर अध्ययन व कठोर परिश्रम का परिणाम रहा कि विद्यालय का परीक्षाफल इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा।
कक्षा 10 में 12 छात्रों ने 82 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 12 में 98 छात्रों ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
![]() |
| विज्ञापन |
मोहम्मद मोजाम्मिल, सलोनी, पलक, प्राची, उम्म जुनेरिया, उम्मुल वा, आयुष विश्वकर्मा, अफसरा गजमीन, अर्जुन, सारा प्रजापति, साहिल, अंशु सोनी, शालू, मुभाष सिंह, आयुषी, अब्दुल्ला तैम्यन, ऋषभ भोर्मा, राख मौर्या, करन सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
![]() |
| विज्ञापन |
इसके अतिरिक्त नेगरानी और ओम केशरी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन सफलता अर्जित की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अविनाश चन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों को स्वयं को केवल श्रेष्ठ नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
प्रधानाचार्य अखिलेश चन्द्र सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और विद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण कराया। इस शानदार परिणाम के बाद पूरे विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।


