gnews शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला: गंगा में डूबने लगे 15 श्रद्धालु, नाविकों ने बचाई जान - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला: गंगा में डूबने लगे 15 श्रद्धालु, नाविकों ने बचाई जान

 

वाराणसी के शिवाला घाट पर रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्नान कर रहे दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का एक दल अचानक गहरे पानी में चला गया। जानकारी के अनुसार, करीब 40 पर्यटकों का समूह घाट पर गंगा स्नान कर रहा था, तभी इनमें से लगभग 15 लोग अचानक डूबने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डूब रहे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद अन्य स्नानार्थी और नाविक तुरंत हरकत में आए। कई नाविक बिना देर किए गंगा में कूद पड़े, जबकि 

विज्ञापन

कुछ ने नाव के सहारे डूबते लोगों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता और साहस के चलते सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना बेहद भयावह थी और कुछ देर के लिए घाट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण घाट पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी नहीं थी, जिससे स्थिति अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने 

विज्ञापन

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें, गहरे पानी में जाने से बचें और समूह में ही स्नान करें। वाराणसी के घाटों पर हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।