gnews वाराणसी में बेजुबान पर क्रूरता: एअर गन से कुत्ते को मारी गोली, कॉलोनीवासियों में उबाल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में बेजुबान पर क्रूरता: एअर गन से कुत्ते को मारी गोली, कॉलोनीवासियों में उबाल


कैंट थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि कॉलोनी के एक निवासी ने एअर गन से एक श्वान (कुत्ते) को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ते ने आरोपी के मकान के सामने गंदगी कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर एअर गन से उस पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद घायल श्वान काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल कुत्ते को बचाने का प्रयास किया गया।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। लोगों ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कॉलोनी का ही रहने वाला है।

सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, पशु संरक्षण से जुड़े लोगों ने भी घटना पर नाराजगी जताई है 

विज्ञापन

और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही है।

घटना के बाद क्षेत्र में जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जानवर भी समाज का हिस्सा हैं और उन्हें भी सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।