वाराणसी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, 30 हजार लेते बाबू गिरफ्तार
बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम, पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय मड़ौली में कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सौरभ जैन पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार जैन के रूप में हुई है। कार्रवाई 8 मई 2026 को शाम करीब 4:20 बजे की गई। बताया जा रहा है
![]() |
| विज्ञापन |
कि चेतगंज थाना क्षेत्र के जियापुरा निवासी काशिद शहरयार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके बुनकर बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने के बदले कर्मचारी द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना लालपुर-पांडेयपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एंटी करप्शन विभाग की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से अब अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल बनेगा।


