बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के पास वाहन विवाद में भिड़े दो पक्ष, सड़क पर हुई जमकर मारपीट; वीडियो वायरल
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर जी के पास रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन खड़ा करने और रास्ता देने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक विवाद में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
बच्चे को गोद में लेकर बीच-बचाव करती दिखी महिला
बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के पास वाहन विवाद में भिड़े दो पक्ष, सड़क पर हुई जमकर मारपीट; वीडियो वायरल@Uppolice @varanasipolice #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/GbDEjecdhU
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 23, 2026
वायरल वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर विवाद के बीच पहुंचती दिखाई दे रही है। महिला दोनों पक्षों को शांत कराने और झगड़ा खत्म कराने का प्रयास करती रही, लेकिन विवाद में शामिल लोग उसकी बात सुनने को तैयार नहीं दिखे।
![]() |
| विज्ञापन |
दर्शन करने आए थे दोनों पक्ष के लोग
सूत्रों के मुताबिक, विवाद में शामिल सभी लोग बीएचयू स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बाहर से वाराणसी आए हुए थे। वाहन को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
पुलिस में नहीं हुई शिकायत
घटना के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई और न ही कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
प्राक्टोरियल बोर्ड की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस समय सड़क पर मारपीट हो रही थी, उस दौरान बीएचयू का प्राक्टोरियल बोर्ड मूकदर्शक बना रहा। छात्रों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप किया जाता तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था।


