बेखौफ हुए मनबढ़! वाराणसी में दो जगह हवाई फायरिंग , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में सामने आई हवाई फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई फायरिंग की दो घटनाओं से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं दूसरी घटना लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया मंडी इलाके में गुरुवार सुबह हुई, जहां कुछ युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
बेखौफ हुए मनबढ़! वाराणसी में दो जगह हवाई फायरिंग , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल@Uppolice @varanasipo#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/UyxwSjnJug
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 18, 2026
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फायरिंग करने वालों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर में हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर अपराध नियंत्रण और पुलिस की सतर्कता को लेकर बहस छेड़ दी है।


