सीएम योगी के दौरे में सुरक्षा घेरे के चलते पीछे हटाए गए पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोर रहा है। यह पूरा मामला उस समय का है जब मुख्यमंत्री वाराणसी में एक विशेष शिविर का निरीक्षण कर रहे थे।
![]() |
| विज्ञापन |
मुख्यमंत्री जब लोगों से संवाद करने में व्यस्त थे, तभी उनके वीआईपी सुरक्षाकर्मियों (सिक्योरिटी प्रोटोकॉल) ने मुस्तैदी दिखाते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह को पीछे हटा दिया। इस दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सुरक्षाकर्मी से कुछ कहना भी चाहा और अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने उनकी एक न सुनी और सुरक्षा घेरे को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उन्हें पीछे कर दिया। इसके बाद विधायक पीछे खड़े अन्य जनप्रतिनिधियों और नेताओं की कतार में जाकर शामिल हो गए।
![]() |
| विज्ञापन |
हालाँकि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि ‘दि वाराणसी न्यूज़' नहीं करता है।


