gnews हुकुलगंज में तेज रफ्तार आर्टिका कार शिव मंदिर में घुसी, मंदिर क्षतिग्रस्त; चालक अस्पताल में भर्ती - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

हुकुलगंज में तेज रफ्तार आर्टिका कार शिव मंदिर में घुसी, मंदिर क्षतिग्रस्त; चालक अस्पताल में भर्ती

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक शिव मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर से टकरा गया।


टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

विज्ञापन

हादसे में घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


स्थानीय लोगों ने मंदिर को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।