महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, नरेंद्र देव छात्रावास के 35 कमरे कराए गए खाली
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छात्रावासों में बिना वैध आवंटन के रह रहे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नरेंद्र देव छात्रावास में विशेष अभियान चलाकर करीब 35 कमरों को खाली कराया और उन पर पुनः विश्वविद्यालय का कब्जा स्थापित किया।
![]() |
| विज्ञापन |
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, नरेंद्र देव छात्रावास के 35 कमरे कराए गए खाली#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/Lf56cfAlQR
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 23, 2026
विश्वविद्यालय के मुख्य अनुशासनाधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) के.के. सिंह ने बताया कि छात्रावासों में केवल उन्हीं छात्रों को रहने की अनुमति है, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा विधिवत कमरा आवंटित किया गया है। बिना आवंटन के रह रहे छात्रों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य छात्रावासों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखना और छात्रावासों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पात्र छात्रों को छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
![]() |
| विज्ञापन |


