खबर छपते ही हरकत में आया ट्रस्ट, जगन्नाथ महाप्रभु के रथ के लिए बनेगी आधुनिक रथशाला
काशी की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा से जुड़े भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के ऐतिहासिक रथ की बदहाल स्थिति को लेकर 'दी वारणसी न्यूज़' द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अब ट्रस्ट ने रथ के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल शुरू कर दी है। वर्षों पुरानी इस धार्मिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए सिगरा स्थित त्रिनेत्र भवन के बगल में अत्याधुनिक रथशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 'दी वारणसी न्यूज़' ने सड़क किनारे खड़े रथ, उसके आसपास फैली गंदगी और रथ के उचित संरक्षण को लेकर सवाल उठाते हुए विस्तृत खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ट्रस्ट ने नई रथशाला निर्माण की जानकारी सार्वजनिक की है, जहां रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य रथ को सुरक्षित रखा जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि नई रथशाला में पारदर्शी शीशे लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु वर्षभर रथ का दर्शन कर सकेंगे। रथ की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा नियमित पूजन के लिए पुजारी की भी व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुरानी रथशाला में बारिश का पानी रिसने, धूल, सीलन, दीमक और कीड़े-मकौड़ों की समस्या थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नई और आधुनिक रथशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे रथ को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
![]() |
| विज्ञापन |


