वाराणसी में राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’! विवादित तस्वीर के साथ कांग्रेस ने मनाया 56वां जन्मदिन
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी एक विवादित तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाया गया, जिसके बाद यह तस्वीर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गई।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’! विवादित तस्वीर के साथ कांग्रेस ने मनाया 56वां जन्मदिन#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/ScOkCdmSv2
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 19, 2026
हालांकि पूरे आयोजन के बीच सबसे अधिक चर्चा उस तस्वीर की रही, जिसमें राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया था। तस्वीर को लेकर संभावित विवाद और आपत्तियों के सवाल पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि यह उनके नेता के प्रति सम्मान, श्रद्धा और भावनाओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, “जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया था, उसी प्रकार राहुल गांधी आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह तस्वीर उसी भाव को दर्शाती है।”
![]() |
| विज्ञापन |
राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दर्शाने वाली यह तस्वीर अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


