कल होने वाली NEET परीक्षा के लिए वाराणसी रेलवे की बड़ी तैयारी, 25 हजार अभ्यर्थियों के आगमन की संभावना
21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को देखते हुए वाराणसी रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यात्री सुविधा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
कल होने वाली NEET परीक्षा के लिए वाराणसी रेलवे की बड़ी तैयारी, 25 हजार अभ्यर्थियों के आगमन की संभावना#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/d0cRf3pkUz
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 20, 2026
उन्होंने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सही प्लेटफॉर्म और निकास मार्ग की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कर्मचारियों की सहायता उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा रेलवे के चिकित्सा विभाग को भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मेडिकल टीम को स्टेशन पर तैनात रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी अभ्यर्थी या यात्री की तबीयत खराब होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
![]() |
| विज्ञापन |


