50 करोड़ की जमीन केस में रिटायर्ड शिक्षक का दर्द छलका, बोले- "साजिश के तहत छीनी गई मेरी पुश्तैनी जमीन"
करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से जुड़े बहुचर्चित विवाद में अब सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गंभीर बीमारी और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से उनकी करोड़ों रुपये की पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रखते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
50 करोड़ की जमीन केस में रिटायर्ड शिक्षक का दर्द छलका, बोले- "साजिश के तहत छीनी गई मेरी पुश्तैनी जमीन"#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/HaoiMKeh5w
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 16, 2026
उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद रोहनिया थाने में भाजपा के वाराणसी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, नितेश राय उर्फ सोनू समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उन्हें उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर पूरे मामले का सच सामने लाएगी।
सेवानिवृत्त शिक्षक ने यह भी कहा कि वह और उनका परिवार लगातार मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा की भी मांग की और कहा कि उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल 50 करोड़ की इस जमीन विवाद की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


