gnews सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारे कर लोगों को परेशान कर रही 5 महिलाएं गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारे कर लोगों को परेशान कर रही 5 महिलाएं गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई

सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कैंट स्टेशन के सामने पिलर संख्या-59 के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट कुछ महिलाएं राहगीरों और आम लोगों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं।


सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी महिलाओं के विरुद्ध थाना सिगरा में मुकदमा अपराध संख्या 0293/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, अश्लील हरकतों और आमजन को परेशान करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।