सिगरा के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा: पांच युवतियां और संचालक गिरफ्तार
सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस की छापेमारी में पांच युवतियों को बरामद किया गया, जबकि होटल से जुड़े दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद पांच युवतियों में से चार पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जिन्हें वाराणसी लाकर देह व्यापार में लगाए जाने की आशंका है।
![]() |
| विज्ञापन |
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से पांच युवतियों को बरामद किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान होटल से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सिगरा में होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा: पांच युवतियां और संचालक गिरफ्तार#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/cVpKsfCSz8
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 12, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कोतवाली शुभम सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका सामने आई है कि पश्चिम बंगाल से युवतियों को वाराणसी लाकर होटल के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसका संचालन कब से हो रहा था और इसका नेटवर्क किन-किन जिलों या राज्यों तक फैला हुआ है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


