50 करोड़ जमीन विवाद: पीड़िता प्रमिला मिश्रा बोलीं- "मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा", सुरक्षा की लगाई गुहार
करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से जुड़े बहुचर्चित विवाद में अब पीड़िता प्रमिला मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति को सुनियोजित तरीके से हड़प लिया गया और अब उन्हें व उनके परिवार की जान का भी खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
![]() |
| विज्ञापन |
50 करोड़ जमीन विवाद: पीड़िता प्रमिला मिश्रा बोलीं- "मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा", सुरक्षा की लगाई गुहार#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/7rxm1OiwQy
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 15, 2026
उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर रोहनिया थाने में भाजपा के वाराणसी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, नितेश राय उर्फ सोनू समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनका कहना है कि अब उन्हें पुलिस विवेचना पर भरोसा है, लेकिन साथ ही उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |


