50 करोड़ की जमीन कांड में पहली बार बोले बीजेपी नेता सुरेश सिंह, कहा- "पूरी प्रक्रिया के तहत हुई रजिस्ट्री"; लेकिन कई सवाल अब भी बरकरार
मोहनसराय स्थित बुजुर्ग दंपति की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के कथित हड़पने के मामले में आरोपी बनाए गए बीजेपी नेता सुरेश सिंह ने पहली बार भारत समाचार के कैमरे पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि जमीन की खरीद-फरोख्त पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई।
![]() |
| विज्ञापन |
50 करोड़ की जमीन कांड में पहली बार बोले बीजेपी नेता सुरेश सिंह, कहा- "पूरी प्रक्रिया के तहत हुई रजिस्ट्री"; लेकिन कई सवाल अब भी बरकरार#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/npWWrZzZKk
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 16, 2026
सुरेश सिंह ने यह भी कहा कि वे ओमप्रकाश मिश्रा को पहले से जानते थे। उनके मुताबिक, ओमप्रकाश मिश्रा अपने परिवार से परेशान थे और उन्होंने स्वयं फोन कर जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरी प्रक्रिया ओमप्रकाश मिश्रा की जानकारी और सहमति से हुई।
पावर ऑफ अटॉर्नी के सवाल पर सुरेश सिंह ने कहा कि इसे ओमप्रकाश मिश्रा के बेटे ने उनसे जबरन लिया था, जिसे बाद में स्वयं ओमप्रकाश मिश्रा ने निरस्त करा दिया। हालांकि, यह निरस्तीकरण कब हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी वे नहीं दे सके।
![]() |
| विज्ञापन |
यह मामला इन दिनों पूरे वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित रिटायर शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है।


