हरहुआ रिंग रोड पर खौफनाक एक्सीडेंट: टक्कर के बाद 50 फीट तक उछली कार, पांच गंभीर घायल
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी। करीब रात 1:30 बजे मारुति ब्रेजा और टाटा पंच की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
![]() |
| विज्ञापन |
दोनों वाहनों में फंसे घायलों को लोगों ने निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए सभी को हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पांच लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस के अनुसार मारुति ब्रेजा में सवार प्रशांत कुमार शाह (निवासी मौढ़ेला, थाना लोहता), यथार्थ गोस्वामी (निवासी भुल्लनपुर, मडुवाडीह) और मनीष पांडेय (निवासी सुंदरपुर) घायल हुए हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
सड़क पर बिखरे वाहन के पुर्जे, कुछ देर बाधित रहा यातायात
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के कारण हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
जांच में जुटी पुलिस
बड़ागांव पुलिस ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


