gnews काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में अब भी ढांचा खड़ा है, राम मंदिर की तरह जल्दी ही बनेगा बाबा का भव्य मंदिर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में अब भी ढांचा खड़ा है, राम मंदिर की तरह जल्दी ही बनेगा बाबा का भव्य मंदिर


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर बुधवार को काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी और मथुरा से जुड़े धार्मिक मुद्दों पर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है, लेकिन मंदिर के बगल में अभी भी एक ढांचा खड़ा है। उन्होंने कहा कि "जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, उसी तरह विश्वनाथ जी का मंदिर भी बनेगा।"

 

उन्होंने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि "मथुरा में मंदिर के बगल में ईदगाह बना रखी है।" इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रामभक्त बनने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन कृष्णभक्त बनने का साहस नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
केशव मौर्य ने कहा कि यदि अखिलेश यादव को वास्तव में मुस्लिम वोट बैंक का मोह नहीं है, तो उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष धार्मिक आस्था के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाता है।

उपमुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब काशी और मथुरा से जुड़े मामलों पर देशभर में राजनीतिक और कानूनी स्तर पर चर्चा जारी है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ने की संभावना जताई जा रही है।