gnews होटल चंद्रा इन में पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर तीन युवतियां थाने भेजी गईं - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

होटल चंद्रा इन में पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर तीन युवतियां थाने भेजी गईं

वाराणसी में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित होटल चंद्रा इन (Hotel Chandra Inn) में छापेमारी की। यह कार्रवाई रोहनिया के एसीपी अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने स्थित होटल चंद्रा इन में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए मंडुवाडीह थाने भेजा गया। वहीं, होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस होटल के संचालन, वहां ठहरे लोगों की पहचान, रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं होटल का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि के लिए तो नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है