पर्यटकों के मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने 15 चोरी के मोबाइल किए बरामद
कमिश्नरेट वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस ने पर्यटकों और आम लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों में 13 एंड्रॉयड और 2 की-पैड मोबाइल शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है।
![]() |
| विज्ञापन |
पर्यटकों के मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने 15 चोरी के मोबाइल किए बरामद#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/qg81BOJOJo
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 1, 2026
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. शमशाद (25 वर्ष) पुत्र फारूक, निवासी ग्राम भितवारिया कलां सोनपुर, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। उसे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 के पास मालगोदाम के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
पर्यटक का मोबाइल चोरी होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार प्रयागराज निवासी सागर मिश्रा वाराणसी घूमने आए थे। वह कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैठे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से ओप्पो A57 मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना सिगरा में मु0अ0सं0 278/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
![]() |
| विज्ञापन |
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह तथा थाना सिगरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य किन-किन स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।


