वाराणसी के बड़ागांव में भीषण सड़क हादसा: छोटी बहन की सगाई से पहले भाई की मौत, दोस्त समेत दो युवकों ने गंवाई जान
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर गांव के पास रविवार सुबह करीब 6:15 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सब्जी लदी पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक वाहन में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
हादसे के बाद पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छोटी बहन की सगाई की खुशियां मातम में बदलीं
इस हादसे ने मूलचंद के परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। रविवार को उसकी सबसे छोटी बहन सुमन की सगाई होनी थी। घर में मेहमानों के स्वागत और सगाई की तैयारियां चल रही थीं, तभी बेटे की मौत की खबर पहुंची और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
![]() |
| विज्ञापन |
ग्राम प्रधान नागेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम सतीश उनके पास बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कर गया था और रविवार सुबह आठ हजार रुपये लेकर आने की बात कही थी, लेकिन सुबह उसकी सड़क हादसे में मौत की खबर मिली।


