gnews वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर झाड़ रहा था रौब; एसीपी विदुष सक्सेना ने पकड़ा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर झाड़ रहा था रौब; एसीपी विदुष सक्सेना ने पकड़ा

वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ सर्किल के अंतर्गत चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद उसे हिरासत में लेकर चोलापुर थाने भेजा गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताता हुआ क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों पर रौब झाड़ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसीपी विदुष सक्सेना के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पहचान पत्र, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। साथ ही यह सत्यापित किया जा रहा है कि वह वास्तव में पुलिस विभाग का कर्मचारी है या फर्जी तरीके से वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

विज्ञापन
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने वर्दी का इस्तेमाल कर किसी प्रकार की ठगी, धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधि तो नहीं की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि वह फर्जी पुलिसकर्मी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।