वाराणसी में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से तस्कर घायल; गौवंश से भरा कंटेनर बरामद
रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और एक पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस bb ने उसके कब्जे से गौवंश से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया है।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से तस्कर घायल; गौवंश से भरा कंटेनर बरामद#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/6ZFkoTfd3t
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 20, 2026
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर की पहचान मोहम्मद एजाज, निवासी बिहार, के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर उसमें लदे गौवंश को सुरक्षित कराया है।
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और इस पशु तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |


