ब्याज के रुपये मांगने पहुंचे युवक पर मारपीट का आरोप, पिता की तहरीर पर साकेत सिंह नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा
लंका थाना क्षेत्र में ब्याज पर लिए गए रुपये के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर लंका पुलिस ने नरोत्तमपुर निवासी साकेत कुमार सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी बृजेश मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे सौरभ मिश्रा ने परिजनों की जानकारी के बिना नरोत्तमपुर निवासी साकेत कुमार सिंह से ब्याज पर रुपये लिए थे। आरोप है कि साकेत लगातार ब्याज की रकम वसूलने के लिए दबाव बना रहा था और अतिरिक्त रकम की भी मांग कर रहा था।
![]() |
| विज्ञापन |
मारपीट के बाद सौरभ घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी अपने पिता बृजेश मिश्रा को दी। इसके बाद बृजेश मिश्रा ने बातचीत कर विवाद सुलझाने के उद्देश्य से साकेत को फोन कर अपनी दुकान पर बुलाया। आरोप है कि साकेत दुकान पर पहुंचने के बाद बृजेश मिश्रा और उनके छोटे बेटे शुभम के साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का दावा है कि यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
![]() |
| विज्ञापन |
लंका थाना पुलिस ने बृजेश मिश्रा की तहरीर के आधार पर साकेत कुमार सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


