जल निगम के सेवानिवृत्त कर्मी की स्कूटी की टक्कर से मौत, सब्जी लेने साइकिल से निकले थे; परिवार में मचा कोहराम
चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवशहरी गांव के संदहा निवासी जल निगम के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामजी पाल (61) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार, 12 अगस्त की देर शाम वह साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान संदहा स्थित पाल धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कूटी ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
पत्नी की पहले हो चुकी है मौत, परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा
परिजनों के मुताबिक, श्यामजी पाल 10 अगस्त 2025 को जल निगम विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी पुष्पलता का पहले ही निधन हो चुका है।
![]() |
| विज्ञापन |
अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ तहरीर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मृतक के छोटे भाई संतोष पाल ने चौबेपुर थाने में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल श्यामजी पाल की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |




