नेपाल में तबाही पर काशी चिंतित, 11 ब्राह्मणों ने माँ काली और बाबा विश्वनाथ से की विशेष प्रार्थना
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी से नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर शांति और मंगल की प्रार्थना की गई। नेपाल में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति, घायलों और अस्वस्थ लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की सकुशल भारत वापसी के लिए काशी के 11 ब्राह्मणों ने विशेष अनुष्ठान किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
पंडित हरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि “बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी से भगवान पशुपतिनाथ की नगरी नेपाल के लिए यह शांति प्रार्थना और अनुष्ठान किया जा रहा है।”
![]() |
| विज्ञापन |
अनुष्ठान में शामिल ब्राह्मणों ने कामना की कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नेपाल में जल्द हालात सामान्य हों, राहत और बचाव कार्य सफल हों तथा सभी प्रभावित लोगों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति मिले।



