gnews वाराणसी में कार हटाने को कहने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में कार हटाने को कहने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल

आदमपुर थाना क्षेत्र की कज्जाकपुरा चौकी अंतर्गत कोनिया चौराहे से करीब 20 मीटर की दूरी पर रात करीब 9:30 बजे सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान श्रवण सिंह के रूप में हुई है। श्रवण सिंह के शरीर पर कई चोटें आई हैं और उपचार के दौरान कई टांके लगाए गए हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोनिया चौराहे के पास Hyundai i20 Active कार संख्या UP65 CS 7953 सड़क पर खड़ी थी। आरोप है कि सड़क पर जाम लगने की स्थिति को देखते हुए श्रवण सिंह ने कार को आगे हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों से उसका विवाद हो गया।

 

आरोप है कि कार से तीन युवक नीचे उतरे और श्रवण के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि श्रवण को लाठी/डंडे और अन्य वस्तु से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


वीडियो में पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी


पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक श्रवण के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंतिम हिस्से में एक युवक कथित तौर पर पिस्टल निकालकर श्रवण को गोली मारने की धमकी देता और गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है।

विज्ञापन
वीडियो में दिखाई दे रही Hyundai i20 Active कार का नंबर UP65 CS 7953 भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल श्रवण सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन 

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अब देखना होगा कि पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।