स्कूल जाती छात्रा से करता था अश्लील इशारे, लंका पुलिस ने आरोपी को दबोचा; थाने में लंगड़ाता दिखा, वीडियो वायरल
लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर (शिवराज नगर) में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कुछ ही समय में आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:15 बजे जी.डी. गोयनका स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा अपने घर के पास स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। बारिश के कारण बस आने में देरी हो गई। इसी दौरान शिवराज नगर, छित्तूपुर निवासी किशन यादव (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। घबराई छात्रा तुरंत अपने घर की ओर भाग गई।
![]() |
| विज्ञापन |
स्कूल जाती छात्रा से करता था अश्लील इशारे, लंका पुलिस ने आरोपी को दबोचा; थाने में लंगड़ाता दिखा, वीडियो वायरल#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/NAYFt7xXfJ
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 7, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी गौरव कुमार के निर्देशन में लंका थाना पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते हुए चलता दिखाई दे रहा है।


