gnews सपा प्रमुख के 'छोटे फैंटा' बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधीर सिंह, टॉयलेट क्लीनर पर लगाई अखिलेश यादव की तस्वीर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सपा प्रमुख के 'छोटे फैंटा' बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधीर सिंह, टॉयलेट क्लीनर पर लगाई अखिलेश यादव की तस्वीर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के बाण और अनूठे विरोध प्रदर्शन का दौर एक बार फिर गरमा गया है। वाराणसी में भाजपा नेता सुधीर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सुधीर सिंह ने टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) की बोतलों पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
भाजपा नेता सुधीर सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और संत परंपरा का बार-बार 'छोटा फैंटा' कहकर उपहास उड़ाया जाना सनातनी परंपरा और संतों का घोर अपमान है।  



उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने अपने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संत समाज पर अमर्यादित टिप्पणियां कीं, जिसे प्रदेश की जनता और सनातन समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विरोध का तरीका समझाते हुए सुधीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लाल टोपी पहनते हैं और उनकी नीतियों तथा भाषा की दिशा सही नहीं है। इसी प्रतीकात्मक विरोध के तहत उन्होंने टॉयलेट क्लीनर की बोतलों पर सपा प्रमुख की तस्वीर चस्पा की है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दावा किया कि संतों और सनातन का अपमान करने का खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और जनता इस प्रकार की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर देगी।