वाराणसी में पेट्रोल पंप पर 'अपहरण' का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने किया सच का खुलासा
सोशल मीडिया पर वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग एक युवती को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को इंटरनेट पर 'खुलेआम किडनैपिंग' बताकर शेयर किया जा रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस ने साफ किया- यह कोई आपराधिक घटना या किडनैपिंग नहीं थी, बल्कि एक पारिवारिक मामला था।
वाराणसी में पेट्रोल पंप पर 'अपहरण' का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने किया सच का खुलासा#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews @Uppolice @varanasip pic.twitter.com/wTxO1KLJ2a
— The Varanasi News (@thevaranasinews) September 11, 2026
पुलिस जांच के मुताबिक, वीडियो में दिख रही युवती बिना बताए घर से किसी युवक के साथ चली गई थी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इससे परिजन काफी परेशान हो गए थे और उसे हर जगह ढूंढने लगे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कोई अपहरण की घटना नहीं थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



