gnews सेंट मैरी स्कूल की स्कूल वैन होटल क्लार्क के सामने इलेक्ट्रिक पोल से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित, ड्राइवर को आई चोट - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सेंट मैरी स्कूल की स्कूल वैन होटल क्लार्क के सामने इलेक्ट्रिक पोल से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित, ड्राइवर को आई चोट

शुक्रवार की सुबह सेंट मैरी स्कूल की बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन (DL9CN 6325) होटल क्लार्क के सामने अचानक अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। 

विज्ञापन
हादसे के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई।


विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आईसीओपी नादेसर, थाना कैंट की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित वैन से बाहर निकाला और उन्हें उनके घरों तक परिजनों के पास सकुशल पहुंचाया गया। हादसे में वैन के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति एवं व्यवस्था बनी हुई है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।