दिल्ली के सत्य निकेतन भवन हादसे में घायलों के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना, सात बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
दिल्ली के दक्षिण दिल्ली स्थित सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक भवन हादसे में घायल लोगों और मलबे में फंसे लोगों की सलामती के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसमें पीजी संचालित था और बड़ी संख्या में छात्र रहते थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी रहा।
![]() |
| विज्ञापन |
दिल्ली के सत्य निकेतन भवन हादसे में घायलों के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना, सात बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/dwmpzPKOoh
— The Varanasi News (@thevaranasinews) September 6, 2026
हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान दिल्ली के सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल छात्रों एवं अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने और सकुशल जीवन की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि हादसे में घायल सभी लोग जल्द स्वस्थ हों और पीड़ित परिवारों को इस संकट की घड़ी में शक्ति एवं संबल मिले।



