वाराणसी में पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर दी जान
शहर के हेरिटेज अस्पताल (भदवर) में कार्यरत यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर शुभंकर गौतम ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक का शव शनिवार शाम उनके कमरा नंबर 802 में मिला। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
![]() |
| विज्ञापन |
रोहनिया के इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को हेरिटेज अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी एके सिंह ने सूचना दी कि अस्पताल के डॉक्टर आवास में यूरोलॉजिस्ट शुभंकर गौतम रहते थे, जिन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है और काफी देर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची। अस्पताल की सिक्योरिटी ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर डॉक्टर शुभंकर मृत पड़े मिले।
वाराणसी में पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर दी जान#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/weckqqZT55
— The Varanasi News (@thevaranasinews) September 12, 2026
पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और दिवंगत चिकित्सक के स्वजन को घटना की सूचना दी गई। पुलिस को डॉक्टर के कमरे से इंजेक्शन बरामद हुआ है, जिसके ओवरडोज को पैर में लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शुभंकर गौतम मूल रूप से कंकड़बाग, पटना (बिहार) के निवासी थे। वे पिछले दो वर्ष से हेरिटेज अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में आत्महत्या के पीछे पत्नी से विवाद मूल कारण सामने आया है।
![]() |
| विज्ञापन |
शनिवार को डॉक्टर शुभंकर की ओपीडी में ड्यूटी थी, लेकिन वह नहीं आए। उनकी जगह दूसरे डॉक्टर ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इसकी शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन से की गई थी। इसके बाद शाम को जब सुरक्षा अधिकारी उनके कमरे पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
डॉक्टर शुभंकर की मौत के बाद जांच और पूछताछ में पता चला कि घरेलू कारणों को लेकर उनका अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। दो बार यहां भी विवाद होने पर पुलिस आ चुकी थी, लेकिन मामला पति-पत्नी का होने के कारण शांत हो जाता था। डॉक्टर शुभंकर गौतम के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई बार नशे को लेकर उनकी शिकायत भी हुई थी। इसी बात को लेकर उनका पत्नी से भी विवाद होता था।
![]() |
| विज्ञापन |
उनके कमरे से भी ड्रग्स पाए जाने की सूचना है। डॉक्टर शुभंकर गौतम की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई बार मरीज और उनके स्वजन शिकायत कर चुके थे। उनकी शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी कई बार काउंसलिंग कर चुके थे। संभवतः वह घरेलू विवाद को लेकर नशे की लत में आ गए थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।




