gnews वाराणसी में असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग, कांस्टेबल अमित शुक्ला को लगी गोली; हालत गंभीर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग, कांस्टेबल अमित शुक्ला को लगी गोली; हालत गंभीर

कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। नरिया तिराहे पर हुई इस घटना में लंका थाने के कांस्टेबल अमित शुक्ला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नरिया तिराहे के पास तीन की संख्या में बताए जा रहे असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। 

इसी दौरान आरोपियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमित शुक्ला के पेट, पीठ और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
गोली चलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल कांस्टेबल को संभाला और आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल कांस्टेबल के उपचार की जानकारी ली। वहीं, पुलिस टीम घटना में शामिल आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।